फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना: पटाखे की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग, सिलेंडर फटा, एक व्यक्ति की मौत व तीन घायल

Wed, 12 Apr 2023 02:23 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

तेलंगाना के खम्मम जिले के एक गांव में बीआरएस की जहां बैठक होनी थी, वहां पटाखे जलाए जा रहे थे। पटाखे की चिंगारी एक झोपड़ी तक पहुंच गई और  आग लग गई।
विज्ञापन
झोपड़ी में लगी थी आग (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के एक गांव में सिलेंडर फटने से लगी आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं। खबरों के अनुसार, यह आग बीआरएस की बैठक स्थल के पास लगी थी।

विज्ञापन


बीआरएस की बैठक की जगह घटना

जानकारी के अनुसार, तेलंगाना के खम्मम जिले के एक गांव में बीआरएस की जहां बैठक होनी थी, वहां पटाखे जलाए जा रहे थे। पटाखे की चिंगारी एक झोपड़ी तक पहुंच गई और  आग लग गई। आग लगने से सिलेंडर फट गया। 

जांच जारी

इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें