फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना में सिलेंडर फटने से एक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

Fri, 18 Jan 2019 11:45 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
धमाके के कारण क्षतिग्रस्त हुई इमारत - फोटो : ANI
विज्ञापन

तेलंगाना के एक घर में सिलेंडर फटने से पास से गुजरने वाले शख्स की मौत हो गई है जबकि एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना शुक्रवार सुबह हैदराबाद के रचाकोंडा पुलिस स्टेशन के खुशईगुड़ा में घटित हुई है। पुलिस का मानना है कि सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ है। इस घटना में मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

विज्ञापन


धमाके के कारम मकान टूट गया। इसके कारण पड़ोस के कम से कम पांच मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पास से गुजर रहे शख्स पर एक उड़ता हुआ पत्थर गिरा जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत व्यक्ति की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। परिवार के लोगों को स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने कूड़े के ढेर से बाहर निकाला।

घायलों की पहचान 52 साल के मोहन लाल, उनकी 45 साल की पत्नी लीला, 12 साल के बच्चे गोविंद और 10 साल के निकित के तौर पर हुई है। पड़ोस के दो लोगों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल पहुंचा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें