कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
कर्नाटक स्थित एक निजी चैनल को आय से ज्यादा संपत्ति मामले में सीबीआई ने नोटिस जारी किया है, साथ ही सीबीआई ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने निवेश का ब्योरा मांगा हैं। रविवार को सीबीआई की बेंगलुरु इकाई ने नोटिस भेजा है। अपने खिलाफ सीबीआई मामले पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि मुझे नहीं पता कि उनका इरादा क्या हैं, लेकिन इससे साफ दिख रहा है कि केंद्र हमें मुझे और मेरी पार्टी को परेशान करना चाहते हैं। यह एक बड़ी साजिश हैं।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि मैं अभी मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। मुझे विश्वास है कि इस मामले में मुझे जरूर न्याय मिलेगा। सरकार ने मामला लोकायुक्त को सौंप दिया हैं लेकिन सीबीआई नोटिस जारी कर रही है। उन्होंने कहा कि लेकिन मुझे नहीं पता कि वो उन लोगों ने ऐसा क्यों करना शुरू कर दिया हैं।
लेन-देन का ब्यौरा देना होगा
सीबीआई ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 91 के तहत (नया नाम- भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता या BNSS) नोटिस जारी किया। केंद्रीय जांच एजेंसी ने जयहिंद चैनल से शिवकुमार और उनकी पत्नी उषा शिवकुमार के निवेश, उन्हें दिए गए लाभांश, शेयर लेनदेन, वित्तीय लेनदेन के साथ-साथ बैंक विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया। नोटिस के मुताबिक कंपनी को शिवकुमार के होल्डिंग्स का विवरण, उनके खाता-बही, अनुबंध नोट और अन्य विवरणों के साथ सभी शेयर लेनदेन का ब्यौरा देना होगा।
तीन साल पहले दर्ज हुआ मामला
बता दें कि सीबीआई ने 2020 में डीके शिवकुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। केंद्रीय जांच एजेंसी का आरोप है कि 2013 और 2018 के बीच, उन्होंने कुल 74 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित की। जो कथित तौर पर उनकी आय से अधिक है।