फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana Politics: PM मोदी के बयान पर BRS का पलटवार, केटी रामाराव ने पूछा-सीबीआई, ईडी के अलावा आपके साथ कौन?

Tue, 03 Oct 2023 08:05 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

पीएम मोदी के बयान पर बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने कहा, बीआरएस भाजपा के साथ चुनावी गठबंधन नहीं करेगी, जो देश के पहले आतंकवादी नाथूराम गोडसे की पूजा करती है और उसका अनुसरण करती है। जिसने राष्ट्रपति महात्मा गांधी की हत्या की थी।
विज्ञापन
के.टी.रामा राव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम मोदी द्वारा दिए गए बयान कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसी राव एनडीए में शामिल होना चाहते हैं, पर बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, क्या हमें किसी पागल कुत्ते ने काट लिया है जो हम एनडीए में शामिल होंगे? साथ ही तीखा पलटवार करते हुए केटी रामाराव ने कहा, आज शिवसेना, जेडीयू, टीडीपी, शिरोमणि अकाली दल समेत कई पार्टियों ने भाजपा का साथ छोड़ दिया है। आपके साथ कौन है। साथ ही मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, आपके पास सिर्फ सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स(आईटी) के अलावा कौन है। साथ ही केटी रामाराव ने स्पष्ट किया कि बीआरएस भाजपा के साथ चुनावी गठबंधन नहीं करेगी, जो देश के पहले आतंकवादी नाथूराम गोडसे की पूजा करती है और उसका अनुसरण करती है। जिसने राष्ट्रपति महात्मा गांधी की हत्या की थी।
विज्ञापन




पीएम मोदी ने क्या कहा था?
पीएम मोदी आज तेलंगाना राज्य के निजामाबाद के दौरे पर थे। जहां उन्होंने आठ हजार करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओँ का उद्धाटन किया। जिसमें एनटीपीसी के तेलंगाना सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के चरण 1 की पहली 800 मेगावाट इकाई भी शामिल है। इस दौरान उन्होंने रोड शो में भी हिस्सा लिया। रैली में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मैं एक राज की बात बताने जा रहा हूं। जब हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का इलेक्शन हुआ, उसमें भाजपा 48 सीटें जीतकर आई थी। केसीआर को तब सपोर्ट की जरूरत थी। पीएम मोदी ने कहा कि वो पहले बहुत सम्मान करते थे। इस चुनाव से पहले, वह हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करते थे, लेकिन बाद में अचानक उन्होंने ऐसा करना बंद कर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि केसीआर दिल्ली में मुझसे मिलने आए। उन्होंने मुझसे कहना शुरू किया कि देश आपके नेतृत्व में प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह एनडीए में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने मुझसे भी उन्हें समर्थन देने के लिए कहा। मैंने उनसे (केसीआर से) कहा कि उनके कार्यों के कारण वह उनके साथ नहीं जुड़ सकते। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा तेलंगाना के लोगों को धोखा नहीं दे सकती। पीएम मोदी ने कहा मैंने उन्हें एनडीए में शामिल करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें