केरल के एर्नाकुलम में एक कन्वेंशन सेंटर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अचानक सभा में धमाके होने लगे। सभा के दौरान एक बड़ा धमाका हुआ। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। सभा में मौजूद लोगों ने बताया कि धमाका होते ही पूरा हॉल गूंज उठा। लोगों इधर-उधर भागने लगे। सभी जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे।
विज्ञापन
धमाको पर केरल के डीजीपी डॉ. शेख दरवेश ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा, आज सुबह लगभग पौने नौ बजे जमरा इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्जीबिशन सेंटर में विस्फोट हुए। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 36 लोगों का उपचार जारी है। हमारे सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। मामले की पूरी जांच कर रहे हैं।
वहीं उन्होंने कहा, शुरूआती जांच से पता चलता है कि यह एक आईईडी डिवाइस है और हम इसकी जांच कर रहे हैं। इसके लिए एक विशेष टीम का गठन करेंगे। जब डीजीपी से पूछा गया कि क्या विस्फोट के संबंध में कोई जानकारी थी, तो उन्होंने विशेष जानकारी न होने की बात मानी।
विज्ञापन
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से बात की और बम विस्फोट के बाद राज्य के हालात पर चर्चा की। शाह ने एनआईए और एनएसजी की एक टीम को तुरंत घटनास्थल पर जाने और मामले में जांच शुरू करने के आदेश दे दिए हैं।