फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस, 26 नवंबर को होगा संविधान दिवस समारोह

Sun, 18 Nov 2018 11:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी-नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

देश के कई राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में कांग्रेस दलितों के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में है और इसी के तहत वह आगामी 26 नवंबर को दिल्ली में एक बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ दलित समाज के प्रतिनिधि एवं चिंतक शामिल होंगे। पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित ‘संविधान दिवस’ समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ अध्यक्ष राहुल गांधी के भी शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन


संविधान दिवस के मौके पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रमुख नितिन राउत ने ‘भाषा’ से कहा, ‘नरेंद्र मोदी सरकार जिस तरह से बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान पर हमले कर रही है, उसके खिलाफ हमें लड़ना होगा। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और आरक्षण को खत्म करने की कोशिश हो रही है। इन मुद्दों को लेकर हम सरकार को घेरेंगे।’ 

राउत ने कहा, ‘इस कार्यक्रम के लिए हमने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आमंत्रित किया है और उनके शामिल होने की पूरी संभावना है।’ उन्होंने दावा किया, ‘इस सरकार में दलित समाज बहुत परेशान है। एससी-एसटी कानून को कमजोर करने का प्रयास किया गया। बार-बार आरक्षण खत्म करने की बात की जा रही है। पदोन्नति में आरक्षण पर मोदी सरकार खामोश बैठी है। दलितों पर हमले हो रहे हैं। इन सवालों को लेकर दलित और कमजोर वर्ग के लोग इन चुनावों और लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएंगे।’
विज्ञापन


इससे पहले इस साल 23 अप्रैल को कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ने ‘संविधान बचाओ’ सम्मेलन का आयोजन किया था जिसमें राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं पर हमले का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें