फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doctor Case: भाजपा के बंगाल बंद के आह्वान पर ममता शासन की दो टूक- हमारी इजाजत नहीं, दफ्तर आएं सभी सरकारी कर्मी

Tue, 27 Aug 2024 07:40 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भाजपा ने मंगलवार को यहां राज्य सचिवालय तक मार्च में भाग लेने वाले लोगों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ पश्चिम बंगाल में बुधवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक आम हड़ताल का आह्वान किया है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ममता बनर्जी सरकार ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की तरफ से बुधवार को बुलाए गए बंद को लेकर राज्य में सामान्य हालात बनाए रखने की बात कही है। बंगा सरकार ने लोगों से भाजपा की 12 घंटे की आम हड़ताल में भाग नहीं लेने का आग्रह किया और कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि बंद के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित न हो।
विज्ञापन


भाजपा ने मंगलवार को यहां राज्य सचिवालय तक मार्च में भाग लेने वाले लोगों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ पश्चिम बंगाल में बुधवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक आम हड़ताल का आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार अलपन बंदोपाध्याय ने कहा, ‘‘सरकार बुधवार को किसी बंद की अनुमति नहीं देगी। हम लोगों से अपील करते हैं कि इसमें भाग न लें। सामान्य जनजीवन प्रभावित न हो, इसके लिए सरकार सभी कदम उठाएगी।’’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परिवहन सेवाएं हमेशा की तरह संचालित होंगी और दुकानों, बाजारों और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों से खुले रहने को कहा गया है। बंदोपाध्याय ने राज्य सरकार के कर्मचारियों से भी दफ्तर आने को कहा।

गौरतलब है कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर से कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना के विरोध में मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग के साथ मंगलवार को नबन्ना (राज्य सचिवालय) पहुंचने का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियों, आंसू गैस और पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें