फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pollution: ‘लास एंजेलिस की पुरानी यादें हुईं ताजा’, दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर बोले अमेरिकी राजदूत

Thu, 02 Nov 2023 01:40 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजधानी में हवा की गति कम होने के साथ ही वायु दमघोंटू की ओर रुख कर रही है। गार्सेटी ने कहा कि दिल्ली में मौजूदा हालातों ने उन दिनों की याद को ताजा कर दिया है, जब एक समय ऐसा था कि पूरे अमेरिका में सबसे ज्यादा खराब हवा जिस शहर की थी वो लास एंजेलिस था।
विज्ञापन
एरिक एम गार्सेटी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में लगातार वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। सरकार एहतियातन कई कदम उठा रही है, लेकिन फिर भी कोई फायदा नहीं हो रहा है। इस बीच, भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि बढ़ते वायु प्रदूषण ने उनकी पुरानी यादों को ताजा कर दिया। 

ठीक वैसे ही मेरी बेटी...

विज्ञापन

गार्सेटी ने कहा कि दिल्ली में मौजूदा हालातों ने उन दिनों की याद को ताजा कर दिया है, जब एक समय ऐसा था कि पूरे अमेरिका में सबसे ज्यादा खराब हवा जिस शहर की थी वो लास एंजेलिस था। उन्होंने कहा, ‘उस समय हमारे शिक्षकों ने हमें बाहर खेलने के लिए मना किया था। ठीक वैसे ही आज मेरी बेटी को स्कूल छोड़ने के बाद उसके शिक्षकों ने चेतावनी दी है। 

दमघोंटू की ओर बढ़ रही दिल्ली की हवा
राजधानी में हवा की गति कम होने के साथ ही वायु दमघोंटू की ओर रुख कर रही है। गुरुवार को एक बार फिर एनसीआर में दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। सफर इंडिया के अनुसार गुरुवार सुबह दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 343 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है। वहीं, नोएडा में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 397 है, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है। 
विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 364 दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सर्वाधिक एक्यूआई है और यह लगातार पांचवां दिन रहा जब वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी रही, जबकि मंगलवार के मुकाबले बुधवार को वायु सूचकांक में पांच अंक की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, न्यू मोती बाग व आनंद विहार समेत सात इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी व 27 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। एनसीआर में दिल्ली के बाद ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित रहा। दिल्ली की हवा समग्र रूप से खराब श्रेणी में बनी रही। जैसे-जैसे हवा गंभीर श्रेणी की ओर रुख कर रही है वैसे-वैसे ग्रैप का तीसरा चरण लागू होने की आशंका बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें