मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए आतंकी हमला मामले में एनआईए ने जांच राज्य पुलिस से अपने हाथ में ले ली है। एक अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने राज्य पुलिस से जांच अपने हाथ में ले ली है। 27 नवंबर को गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद फिर से प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एजेंसी द्वारा गृह मंत्रालय को मामला दर्ज करने का प्रस्ताव भेजे जाने के बाद गृह मंत्रालय ने कुछ दिन पहले एनआईए को हरी झंडी दे दी थी।
त्रिपुरा : सहकर्मी की फायरिंग में टीएसआर के दो जवान शहीद
त्रिपुरा के सहजला जिले के मधुपुर में त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) के दो जवानों को शनिवार सुबह अपने ही एक साथी जवान ने अंधाधुंध फायरिंक कर मार डाला। मृतक दो जवान और आरोपी टीएसआर की 5वीं बटालियन के हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी जवान ने हथियार और गोला-बारूद के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। जवानों की पहचान सूबेदार मरका सिंह जमातिया और नायब सूबेदार किरण जमातिया के रूप में हुई है।