फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन : यात्रियों को बेडरोल की सुविधा फिर शुरू करने से पहले समीक्षा करेगा रेलवे

Sat, 11 Dec 2021 03:06 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हम जल्दी में कोई फैसला नहीं लेना चाहते हैं, क्योंकि यह देश की सुरक्षा का सवाल है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : twitter.com/AshwiniVaishnaw
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के कारण किराये में छूट सहित तमाम यात्री सुविधाएं समाप्त कर दी गई थीं। बाद में उसका असर कम होने पर रेलवे इन सुविधाओं को फिर से बहाल करने पर विचार कर था।रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा में बताया कि ओमिक्रॉन स्वरूप की चिंता के बीच यात्रियों को बेडरोल आदि की सुविधा फिर से बहाल करने से पहले हम पूरी तरह आश्वस्त होना चाहते हैं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि रेलवे ने पिछले महीने अपनी कुछ सेवाओं को बहाल किया था, जो कोरोना के कारण स्थगित थीं। सुविधाओं को फिर से बहाली में ट्रेनों से विशेष ट्रेन का टैग हटा दिया गया, जिससे यात्री किराए में कमी आई।

इसके साथ ट्रेन में गरमागरम पका-पकाया भोजन की सेवा भी बहाल कर दी गई, जबकि रियायती टिकटों और बेडरोल की सुविधा फिर से उपलब्ध कराने की सेवा अब भी निलंबित हैं।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि हम यात्रियों को बेडरोल की सुविधा देने ही वाले थे कि इतने में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप के खतरे को देखते हुए हमने इस सेवा को बहाल करने से पहले पूरी कवायद कर लेना चाहते हैं, क्योंकि यह सभी के स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है। उन्होंने कहा कि हम जल्दी में कोई फैसला नहीं लेना चाहते हैं, क्योंकि यह देश की सुरक्षा का सवाल है।

मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें सामान्य किराये के साथ चल रही हैं
रेलमंत्री ने कहा कि ट्रेना सेवा बहाल होने के बाद मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें सामान्य किराये के साथ चल रही हैं। वहीं, कोरोना के कारण स्टेशनों पर भीड़भाड़ कम करने के लिए प्लेटफॉर्म टिकटों की बढ़ी दरों को कम करके पहले वाली कीमत पर बेचा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना लोकडाउन के कारण सभी यात्री ट्रेनों को 23 मार्च, 2020 से निरस्त कर दिया गया था, जबकि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बहाल रखने के लिए मालगाड़ी का संचालन जारी रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें