फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Om Birla Suriname Visit: लोकसभा स्पीकर बोले- भारतीय समुदाय सूरीनाम के आर्थिक-आध्यात्मिक परिवेश का अभिन्न अंग

Mon, 29 Aug 2022 07:35 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Om Birla Suriname Visit: लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के नेतृत्व में एक भारतीय संसदीय शिष्टमंडल सोमवार को सूरीनाम की राजधानी पारामारिबो पहुंचा। ओम बिड़ला ने यहां सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी से मुलाक़ात भी की...
विज्ञापन
Om Birla Suriname Visit: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी के साथ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा है कि सूरीनाम सहित दुनिया के अनेक देशों में बसे भारतीय इन देशों की आर्थिक, सामाजिक और आध्यात्मिक यात्रा के महत्त्वपूर्ण अंग बन चुके हैं। ये भारतीय इन देशों से भारत के संबंध को मजबूत करने में बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और ये हमारे सांस्कृतिक राजदूत की भूमिका निभाते हैं। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने यह बातें अपनी सूरीनाम की यात्रा के दौरान कहीं। ओम बिरला के नेतृत्व में एक भारतीय संसदीय शिष्टमंडल सोमवार को सूरीनाम की राजधानी पारामारिबो पहुंचा। ओम बिड़ला ने यहां सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी से मुलाक़ात भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Om Birla Suriname Visit: महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला - फोटो : Amar Ujala

इस अवसर पर बिरला ने भारत और सूरीनाम के बीच घनिष्ठ एतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों के बारे में बात करते हुए यह आशा व्यक्त की कि भविष्य में ये संबंध और मजबूत होंगे और दोनों देशों के लोगों के बीच परस्पर संपर्क बढ़ने के साथ ही व्यापारिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों का भी विस्तार होगा।

माना जा रहा है कि इस यात्रा से दोनों देश नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा के मुद्दे पर साथ आएंगे और भारत-सूरीनाम के बीच सहयोग बढ़ेगा। उन्होंने कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच व्यापक सहयोग के बारे में भी बात की। जानकारी, विचारों और प्रौद्योगिकी को साझा करने पर जोर देते हुए ओम बिरला ने कहा कि इससे दोनों देशों का विकास होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें