फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha BMC Row: नगर निगम अफसर हमले के विरोध में कर्मचारी संगठन, सामूहिक अवकाश पर गए अधिकारी, कामकाज प्रभावित

Wed, 02 Jul 2025 03:06 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

सोमवार को भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू से कुछ बदमाशों ने उनके कार्यालय से घसीटकर उनके साथ मारपीट की थी। हमले के मामले में पुलिस ने अब तक भाजपा पार्षद जीवन राउत सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। हमले को लेकर कर्मचारी संगठनों में आक्रोश है।
विज्ञापन
अधिकारी को घसीटते आरोपी। - फोटो : एक्स/@Naveen_Odisha/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) में वरिष्ठ अधिकारी पर हमले को लेकर कर्मचारी संगठनों में आक्रोश है। हमले के विरोध में ओडिशा प्रशासनिक सेवा (ओएएस) और ओडिशा राजस्व सेवा (ओआरएस) के नेतृत्व में अधिकारी सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। इसके चलते राज्य के सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो गया है।

सोमवार को भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू से कुछ बदमाशों ने उनके कार्यालय से घसीटकर उनके साथ मारपीट की थी। हमले के मामले में पुलिस ने अब तक भाजपा पार्षद जीवन राउत सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। हमले के विरोध में ओएएस एसोसिएशन ने सामूहिक अवकाश का आह्वान किया था। लेकिन मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने इसे स्थगित कर दिया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कंपनी ने तेलंगाना फार्मा प्लांट विस्फोट में 40 मौतों की पुष्टि की, एक-एक करोड़ के मुआवजे का भी एलान

इसके बाद भी कटक, गंजम, गजपति, कंधमाल, जगतसिंहपुर, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, संबलपुर, बोलनगीर, सोनपुर, रायगढ़ा, ढेंकनाल और मयूरभंज सहित अधिकांश जिलों में ओडिशा प्रशासनिक सेवा और ओडिशा राजस्व सेवा के अधिकारी सामूहिक अवकाश पर चले गए। एक अधिकारी ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में क्षेत्रीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण राज्य में सरकारी एवं सार्वजनिक सेवा कार्य लगभग ठप हो गए हैं। अधिकारियों ने साजिशकर्ता सहित शेष सभी लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पुलिस हिरासत में मौत मामले में स्टालिन ने मृतक के भाई को दी नौकरी, घर देने का एलान

बीएमसी में हुई बैठक 
भुवनेश्वर नगर निगम में बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए बैठक हुई। मेयर सुलोचना दास ने कहा कि बीएमसी द्वारा नियुक्त सुरक्षा एजेंसी को प्राधिकरण के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। अगर जरूरत पड़ी तो हम कार्यालय की सुरक्षा के लिए सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों को तैनात करेंगे। कार्यालय में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे जल्द ही चालू कर दिए जाएंगे। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सरकारी कार्यालयों में गतिरोध को दूर करने के लिए बैठक बुलाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें