फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बहादुर को प्रताड़ित कर रहे हैं अधिकारी, पत्नी ने दायर की याचिका

Thu, 09 Feb 2017 09:44 PM IST
ब्यूरोय/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
तेज बहादुर
विज्ञापन
खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाने वाले बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव की पत्नी शर्मिला ने दिल्ली हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि खाने का वीडियो वायरल होने के बाद से ही तेज बहादुर को वरिष्ठ अधिकारी प्रताड़ित कर रहे हैं और वह वर्तमान में लापता है। ऐसे में संबंधित अधिकारियों को उसे अदालत में पेश करने का निर्देश दिया जाए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि तेज बहादुर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। उसमें जवानों को घटिया खाना दिए जाने की बात कही थी। इस वीडियो के सामने आने पर हंगामा मच गया था। याचिका में कहा गया है कि तेज बहादुर ने स्वैच्छिक रिटायरमेंट ले ली थी लेकिन अंतिम समय में उसे खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन

तेजबहादुर के बाद मां ने भी खोला मोर्चा
इतना ही नहीं पहले प्रतिदिन वह परिवार से बात करता था लेकिन अब उससे बात नहीं हो पा रही है। अंतिम बार तेज बहादुर ने बातचीत में कहा था कि उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई संभव है। याची के अनुसार हमने तेज बहादुर से संपर्क करने के कई प्रयास किए, लेकिन उसका फोन बंद है। याचिका में कहा गया है कि बीएसएफ अधिकारियों को पत्र लिखकर भी उसका पता बताने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं मिला। याचिका के अनुसार पूरा मामला सामने न आए इसके लिए तेज बहादुर को वरिष्ठ अधिकारी प्रताड़ित कर रहे हैं और उन्होंने उसे गायब कर दिया है।

याचिका ने तेज बहादुर की जान को खतरा बताते हुए अदालत से आग्रह किया कि बीएसएफ के महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया जाए कि वे तेज बहादुर को अदालत के समक्ष पेश करें। याची ने कहा कि सोमवार को यादव की पत्नी शर्मिला और उसके भाई रणबीर सिंह ने सेना मुख्यालय में महानिदेशक से मुलाकात की और उन्होंने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। मगर उनकी प्रतिक्रिया सकारात्मक नहीं थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें