फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Polls: राउत बोले- वंचित बहुजन अघाड़ी को चार सीट की पेशकश की, खुले हैं शिवेसना यूबीटी के दरवाजे

Sat, 16 Mar 2024 02:35 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उझजाला, मुंबई

सार

Lok Sabha Polls: संजय राउत ने कहा कि वीबीए ने उन्हें 27 सीट की सूची दी थी, उसमें से उन्होंने चार सीट के लिए प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने आंबेडकर से कहा है कि चार सीट के प्रस्ताव पर विचार करें और बताएं कि वे और क्या चाहते हैं।
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित  बहुजन अघाड़ी (वीबीए) को चार सीट की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि पार्टी का दरवाजा वीबीए के लिए खुला है। 

विज्ञापन

सीट बंटवारे पर राउत ने कही ये बात
प्रकाश आंबेडकर एमवीए के घटक दलों शिवसेना (यूबीटी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) और कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत कर रहे हैं। वह कांग्रेस की आलोचना करते रहे हैं और चर्चा के दौरान समन्वय की कमी का आरोप लगाते रहे हैं। राउत ने कहा, वीबीए ने हमें 27 सीट की सूची दी थी, उसमें से हमने चार सीट के लिए प्रस्ताव भेजा है। हमने आंबेडकर से कहा है कि चार सीट के प्रस्ताव पर विचार करें और हमें बताएं कि वे और क्या चाहते हैं। हमारे दरवाजे वीबीए के लिए खुले हैं।

एमवीए की कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक
एमवीए के नेताओं शुक्रवार की रात दिल्ली के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की। हालांकि, इस बैठक में वीबीए के प्रतिनिधि शामिल नहीं हुए। शिवसेना नेता ने उन खबरों को भी खारिज किया कि विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे नाराज हैं। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में जाने पर विचार कर रहे हैं। 

'अंबादास दानवे पार्टी के लिए वफादार'
उन्होंने कहा, दानवे पार्टी के वफादार हैं और नाराज नहीं हैं। उन्होंने छत्रपति संभाजीनगर सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को उनसे और पूर्व सांसद चंद्रकांत खेरे से बातचीत की और दोनों नेता उद्धव द्वारा इस सीट के लिए चुने गए उम्मीदवार के पक्ष में काम करेंगे। 
विज्ञापन

'भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ चले मुकदमा'
चुनावी बॉन्ड योजना को धनशोधन का मामला बताते हुए राउत ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ मुकदमा चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, मोदी के परिवार में वे ठेकेदार और उद्योगपति हैं, जिन्होंने चुनावी बॉन्ड योजना में चंदा दिया। भाजपा नेताओं ने एक्स हैंडल पर 'मोदी का परिवार' टैगलाइन पर निशाना साधते हुए शिवसेना नेता ने कहा, जब विपक्षी गठबंधन इंडिया सत्ता में आएगा तो देश के गरीब लोग हमारा परिवार होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें