फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: अब ओडिशा लाए जाएंगे दो चीते, कई अन्य जानवर भी साथ आएंगे; बदले में दुबई भेजे जाएंगे मणिपुरी हिरण

Thu, 28 Dec 2023 10:38 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

चिड़ियाघर के अधिकारियों ने पशुओं के विनिमय को लेकर संयुक्त अरब अमीरात में दुबई सफारी पार्क के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। अधिकारियों के अनुसार एक नर और मादा चीता के बदले पांच मणिपुरी हिरण दिए जाएंगे।
विज्ञापन
cheetahs - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भुवनेश्वर के नंदनकानन जूलोजिकल पार्क (एनजेडपी) को अगले महीने दुबई से एक जोड़ी चीता, छह शेर, चिंपैंजी, लेमर और अन्य पशु एवं पक्षियां मिलने वाला है। बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वन संरक्षक के प्रधान प्रमुख सुशांत नंदा ने बताया कि यह सभी पशुओं को पशु विनिमय कार्यक्रम के द्वारा लाया जा रहा है।
विज्ञापन


पशु विनिमय कार्यक्रम के जरिए भारत आएंगे चीता समेत अन्य जानवर
चिड़ियाघर के अधिकारियों ने पशुओं के विनिमय को लेकर संयुक्त अरब अमीरात में दुबई सफारी पार्क के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। अधिकारियों के अनुसार एक नर और मादा चीता के बदले पांच मणिपुरी हिरण दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वे चार सफेद शेर और दो अफ्रीकी शेर लाने की भी योजना बना रहे हैं।

चीता के अलावा दो चिंपैंजी, पांच लेमर, तीन लाल गर्दन वाले वल्लाबी, आठ हमाद्रीयस बबून, सात अफ्रीकी भूरा तोता और पांच नीले व स्वर्ण मैकॉ पशु विनिमय कार्यक्रम के द्वारा भारत लाए जाएंगे। इसके बदले में एनजेडपी हिप्पो, ब्लैकबग्स, हिरण, घरियाल, लाल जंगली मुर्गे और गौर दुबई भेजेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें