फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha Train Accident: पाकिस्तान से रूस तक, बालासोर ट्रेन हादसे पर दुनियाभर के नेताओं ने शोक जताया

Sat, 03 Jun 2023 03:55 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बालासोर ट्रेन हादसा अबतक भारत में हुए रेल दुर्घटनाओं में से चौथी सबसे घातक हादसा है। हादसे की भयावाह तस्वीरें सामने आने के बाद अन्य देशों के राजनेताओं ने भी इस पर शोक जताया है। 
विज्ञापन
Odisha Train Accident - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम को हुए ट्रेन हादसे के बाद रेल मंत्री अस्विनी वैश्नव घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे। इस हादसे में बोगी में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम बचावकार्य में जुटी हुई है। मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 288 हो गई तो वहीं करीब 850 यात्री घायल हैं। घायलों को कटक, भुवनेश्वर और बालासोर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बालासोर ट्रेन हादसा अबतक भारत में हुए रेल दुर्घटनाओं में से चौथी सबसे घातक हादसा है। हादसे की भयावाह तस्वीरें सामने आने के बाद अन्य देशों के राजनेताओं ने भी इस पर शोक जताया है। 

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के अध्यक्ष चाबा कोरोशी ने ओडिशा में हुए इस ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों के लिए शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- 'भारत के ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना की खबर सुनकर मुझे बेहद दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितो के साथ है।' 
विज्ञापन


व्लादिमीर पुतिन: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस ट्रेन हादसे के बाद भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी को अपनी संवेदनाएं भेजी है। उन्होंने कहा- 'इस घातक हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वालों के साथ हमारी संवेदनाएं साथ है। घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।' 

चार ट्रैक, तीन ट्रेनें और मिनटों में हादसा: जानें कैसे हुई दुर्घटना, क्या टल सकती थी आपदा

शहबाज शरीफ: पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने भी ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने कहा- 'भारत में ट्रेन हादसे में सैकड़ों लोगों ने जान गंवाई, इसके लिए दुखी हूं। इस हादसे में जिन्होंने अपना परिवार और प्रियजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएं उनके साथ है। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।' 

तुर्किये: ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों के लिए तुर्किए ने भी शोक जताया और घायलों के जल्द होने की कामना की है। 



जस्टिन ट्रूडो: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ट्रेन हादसे पर शोक जताते हुए ट्विटर पर लिखा- 'भारत के ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे की तस्वीरों ने मेरे दिल को तोड़ कर रख दिया है। मरने वाले लोगों के लिए मेरी संवेदनाएं हैं। इस कठिन समय में पूरा कनाडा भारत के साथ खड़ा है।'

Odisha Train Accident LIVE: लूप लाइन में खड़ी थी मालगाड़ी, क्या उसी ट्रैक पर चली गई कोरोमंडल एक्सप्रेस?
विज्ञापन


फूमियो किशिदा: जापान के पीएम फूमियो किशिदा ने भी ट्वीट कर अपना शोक जताया है। उन्होंने कहा- 'ओडिशा ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों के साथ मेरी संवेदनाएं साथ है। पूरे जापान की तरफ से मैं इस हादसे के लिए शोक व्यक्त करना चाहूंगा। मैं घायलों के जल्द होने की प्रार्थना करूंगा।' 

जेम्स क्लेवर्ली: यूनाइटेड किंगडम विदेश सचिव जेम्स क्लेवर्ली ने हादसे के बाद ट्वीट कर कहा- 'मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के साथ है।' 

बालासोर ट्रेन हादसे के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी बालासोर पहुंची। वहां पहुंचकर उन्होंने अपने राज्य से मरने वाले लोगों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने इसी के सात रेलवे और राज्य के द्वारा बचावकार्य में सहायता करने का भी वादा किया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें