फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha Violence: सुंदरगढ़ में हुई झड़प के बाद जनजीवन सामान्य, पुलिस ने छह आरोपीयों को किया गिरफ्तार

Sat, 17 Jan 2026 06:43 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

पश्चिमी ओडिशा के सुंदरगढ़ में हुई हिंसा मामले में प्रशासन ने हालात नियंत्रण में कर लिया है। पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ा है और अन्य की पहचान की जा रही है। एहतियात के तौर पर शहर में पुलिस बल तैनात है, जिससे शहर शांति व्यवस्था बनी रहे बनी रहे।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के सुंदरगढ़ शहर में दो दिन पहले हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। इस घटना में शामिल छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सुंदरगढ़ के सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (एसडीओपी) निर्मल महापात्रा ने बताया कि वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां संभव हैं।
विज्ञापन


क्या है मामला?
यह घटना गुरुवार को सुंदरगढ़ शहर के रीजेंट मार्केट में हुई थी। पुलिस के अनुसार, खाने-पीने की कुछ चीजों को लेकर दो गुटों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इस झड़प में पत्थरबाजी और तोड़फोड़ के दौरान कम से कम 12 लोग घायल हो गए थे। जिनमें कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  Updates: बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी ने दर्ज कराई शिकायत; ओडिशा के सुंदरगढ़ में भड़का सांप्रदायिक तनाव
विज्ञापन


शहर में स्थिति हुई सामान्य
स्थिति को बिगड़ता देख स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी थी। साथ ही अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाओं बंद कर दी थीं। हालांकि शुक्रवार शाम तक स्थिति सामान्य होते ही सभी पाबंदियां हटा लीं गई, जिससे पश्चिमी ओडिशा के इस प्रमुख शहर में जनजीवन सामान्य पटरी पर लौट आया है।
विज्ञापन


मामले को लेकर एसडीपीओ ने बताया कि दुकानें और सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान शनिवार सुबह से खुल गए हैं, साथ ही शिक्षण संस्थानों में भी कामकाज सुचारू रूप से शुरू हो गया है। हालांकि, एहतियात के तौर पर शहर में करीब 20 प्लाटून पुलिस बल तैनात है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें