फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: दो सांसदों के भाजपा में जाने से बीजद में उभरी चिंता, वरिष्ठ नेता ने आत्मनिरीक्षण की दी सलाह

Sun, 08 Sep 2024 02:28 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

बीजद के और सांसदों के भाजपा में शामिल होने की अटकले हैं, लेकिन बीजद के राज्यसभा सांसद मानस मंगराज ने दावा किया कि सभी बीजद सांसद नवीन पटनायक के साथ हैं।
विज्ञापन
नवीन पटनायक - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते एक महीने के भीतर ओडिशा की विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल के दो राज्यसभा सांसद सत्ताधारी पार्टी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसे लेकर बीजद नेतृत्व के भीतर चिंता उभरी है। यही वजह है कि पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने पार्टी में आत्मनिरीक्षण करने की सलाह दी है। हालांकि बीजद के कुछ नेता ऐसे भी हैं, जिनका मानना है कि इसका पार्टी पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। ममता मोहंता और सुजीत कुमार बीजद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए हैं। यह बीजद के क्षेत्रीय संगठन के लिए बड़ा झटका है। 
विज्ञापन


बीजद के राज्यसभा सांसदों की संख्या सात हुई
ममता मोहंता और सुजीत कुमार के इस्तीफे के साथ बीजद के राज्यसभा सांसदों की संख्या अब सात रह गई है। वहीं लोकसभा में इस बार बीजद का खाता नहीं खुला है। ओडिशा में राज्यसभा की 10 सीटें हैं, जिनमें से 9 बीजद के पास थीं और एक भाजपा के अश्विनी वैष्णव राज्यसभा सांसद हैं। अब बीजद के राज्यसभा सांसदों की संख्या सात रह गई है। इनमें सुलाता देव, सस्मित पात्रा, मानस मंगराज, निरंजन बिशी, मुन्ना खान, देबाशीष सामंतराय और सुभाशीष खुंटिया का नाम शामिल है। वरिष्ठ बीजद नेता और पूर्व मंत्री अमर सत्पथी ने दो सांसदों के इस्तीफे के बाद पार्टी में आत्मनिरीक्षण की मांग की। सत्पथी ने कहा, 'अगर कोई साधारण सदस्य पार्टी छोड़ता है, तो इसका कोई असर नहीं पड़ता, लेकिन अगर कोई सांसद पार्टी छोड़ता है, तो इससे स्थिति बदल जाती है। इसलिए हमें आत्मनिरीक्षण करने और उसके अनुसार कदम उठाने की जरूरत है।'

अभी और बीजद नेता पार्टी का साथ छोड़ सकते हैं
बीजद के और सांसदों के भाजपा में शामिल होने की अटकले हैं, लेकिन बीजद के राज्यसभा सांसद मानस मंगराज ने दावा किया कि सभी बीजद सांसद नवीन पटनायक के साथ हैं। उन्होंने कहा कि 'हम हमेशा नवीन पटनायक और बीजेडी के साथ हर मुश्किल समय में खड़े रहेंगे। साथ ही, लोग कभी भी यह स्वीकार नहीं करेंगे कि भाजपा अपने सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए दूसरे दलों के निर्वाचित विधायकों को अलोकतांत्रिक तरीके से अपने पाले में कर रही है। यह लोकतंत्र की सरासर हत्या है'। इस बीच, मोहंता ने शनिवार को दावा किया कि बीजद से और लोगों के भाजपा में आने की संभावना है, क्योंकि नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद में कई नेता असंतुष्ट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें