फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay: तमिलनाडु में 2026 के चुनावी दंगल में उतरने को तैयार दलपति विजय; पार्टी को चुनाव आयोग से मिली हरी झंडी

Sun, 08 Sep 2024 02:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
Vijay - फोटो : PTI
विज्ञापन

मशहूर अभिनेता विजय का राजनीतिक दल तमिलनाडु में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने को तैयार है। उनकी पार्टी को चुनाव आयोग से हरी झंडी भी मिल गई है।  इसकी जानकारी खुद दलपति विजय ने दी है। दरअसल, उन्होंने सियासी मैदान में उतरने का फैसला किया है। उन्होंने एक राजनीतिक दल भी बनाया है। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) रखा था। हाल ही में उन्होंने इसका झंडा और चुनाव चिह्न जारी किया था। अब पार्टी प्रमुख विजय ने बताया है कि भारत के चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर तमिलगा वेत्री कझगम को एक राजनीतिक पार्टी के रूप में पंजीकृत कर लिया है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने उनकी पार्टी को एक पंजीकृत सियासी दल के रूप में चुनावी राजनीति में भाग लेने की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें