फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: अवैध खनन में आरटीआई कार्यकर्ता गिरफ्तार, ट्रैक्टर और जेसीबी जब्त

Thu, 15 Jun 2023 02:59 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार


तहसीलदार स्वागत दास द्वारा मंगलवार शाम को उनके और दो अन्य के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करने के बाद धर्मशाला के आरटीआई कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के जाजपुर जिले में बुधवार को एक आरटीआई कार्यकर्ता को अवैध खनन के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरटीआई कार्यकर्ता पर अवैध रूप से सरकारी जमीन से मिट्टी की खुदाई और ढुलाई का आरोप है। 
विज्ञापन


तहसीलदार स्वागत दास द्वारा मंगलवार शाम को उनके और दो अन्य के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करने के बाद धर्मशाला के आरटीआई कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया। आरटीआई कार्यकर्ता के अलावा पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर और ड्राइवरों समेत पांच को गिरफ्तार किया है और अवैध खनन में लगे वाहनों को जब्त कर लिया है।

तहसीलदार ने अपनी प्राथमिकी में कहा है कि सरोई गांव में अवैध खनन के बारे में एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, मंगलवार को अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। मौके से पांच ट्रैक्टर और एक जेसीबी के जरिये अवैध रूप से सरकारी जमीन से मिट्टी की खुदाई और ढुलाई की जा रही थी। 
विज्ञापन


मौके से भागने का किया प्रयास 
तहसीलदार के मुताबिक, जब आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, तो उन्होंने अपने वाहनों के साथ मौके से भागने का प्रयास किया। इस बीच, स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और टीम ने पुलिस के साथ पांच चालकों के साथ सभी छह वाहनों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। पुलिस अवैध खनन में प्रयुक्त सभी वाहनों को जब्त कर पांच अन्य को गिरफ्तार किया है। 

100 से अधिक दर्ज की रिपोर्ट 
जाजपुर कलेक्टर चक्रवर्ती सिंह राठौर ने कहा कि जिला प्रशासन अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा, अवैध खनन करने वालों पर 300 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है और जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए पिछले दो वर्षों में 100 से अधिक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें