फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: खुर्दा में बीजद के निलंबित विधायक की गाड़ी ने भीड़ को कुचला, सात पुलिसकर्मी समेत 22 घायल

Sat, 12 Mar 2022 04:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

पुलिस के मुताबिक, जब ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव के दौरान बीडीओ बानापुर के कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ जमा थी। इस दौरान एक वाहन ने भीड़ को कुचल दिया। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
ओडिशा में हादसा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के खुर्द जिले से शनिवार को बड़ी खबर आई। बताया जा रहा है कि यहां के बानापुर में बीजद के निलंबित विधायक प्रशांत जगदेव के वाहन से कथित तौर पर भीड़ को कुचल दिया गया। जानकारी के मुताबिक, घटना में सात पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 22 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि घटना में चिल्का के विधायक जगदेव भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जगदेव के वाहन ने ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव के दौरान बीडीओ बानापुर के कार्यालय के बाहर जमा भीड़ को कथित तौर पर टक्कर मार दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना में बानापुर पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक आरआर साहू सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें एम्स, भुवनेश्वर ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक, भाजपा के लगभग लगभग 15 कार्यकर्ता और सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


खुर्द के एसपी लेख चंद्र पाही ने बताया कि विधायक को पहले टांगी अस्पताल और बाद में उन्हें भुवनेश्वर ले जाया गया। जगदेव को पिछले साल पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें