डीआईजी राजेश पंडित ने बताया, आत्मसमर्पण करने वाले माओवाद समर्थक हिंसक गतिविधियों के अलावा माओवादियों की सहायता भी करते थे। आत्मसमर्पण करने से पहले उन सभी ने माओवादी मुर्दाबाद के नारे लगाए।
ओडिशा में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया, ओडिशा व आंध्र प्रदेश की सीमा पर रहने वाले माओवादियों के 650 समर्थकों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन
इनमें से ज्यादातर मलकानगिरी जिले के स्वाभिमान अंचल की स्थानीय ग्राम समितियों या चेतना नाट्य मंडली के सदस्य हैं। बता दें, चेतना नाट्य मंडली भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) (भाकपा-माओवादी) से जुड़ा एक सांस्कृतिक संगठन है।
डीआईजी राजेश पंडित ने बताया, आत्मसमर्पण करने वाले माओवाद समर्थक हिंसक गतिविधियों के अलावा माओवादियों की सहायता भी करते थे। आत्मसमर्पण करने से पहले उन सभी ने माओवादी मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने माओवादियों की वर्दी भी जला दी। उन्होंने बताया, स्वाभिमान अंचल में 182 गांव शामिल हैं। इससे पहले साल की शुरुआत में भी स्वाभिमान अंचल में सैकड़ों माओवाद समर्थकों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था।