पीड़िता ने पनिकइली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी उसके दोस्त का पिता है। आरोपी लड़की को जानता था, पीड़िता का उसके घर पर आना जाना था।
ओडिशा के जजपुर जिले में पुलिस ने एक 54 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, व्यक्ति को अपनी बेटी की सहेली के साथ यौन उत्पीड़ण करने की कोशिश और उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
दोस्त के पिता ने किया दुष्कर्म
पीड़िता ने पनिकइली पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी उसके दोस्त का पिता है। आरोपी लड़की को जानता था और पीड़िता का भी उसके घर पर आना जाना था।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा, 'पिछले साल मैं अपने दोस्त से मिलने उसके घर गई थी। जब मैं वहां पहुंची, तब दोस्त और उसकी मां घर पर नहीं थी। मैंने जब उनके बारे में पूछा, तो उसके पिता ने बताया वे कुछ देर के लिए बाहर गए हैं। इसलिए मैं उनके घर पर बैठकर उनका इंतजार करने लगी। मौके का फायदा उठाते हुए उन्होंने मेरा यौन उत्पीड़न किया।'
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर लड़की की अश्लील तस्वीरें वायरल
हालांकि, वह इसके बारे में न तो अपने दोस्त से और न ही किसी और से बात की। पीड़िता ने बताया कि कुछ महीने पहले आरोपी ने उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया जब वह कटक में अपने रिश्तेदार के घर पर थी। आरोपी ने पूरी वारदात को अपने फोन में भी रिकॉर्ड किया है। आरोपी ने लड़की को धमकी भी दी थी कि अगर वह उसके साथ संबंध नहीं बनाती है तो वह उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल कर देगा।
पीड़िता ने बताया कि मंगलवार को सोशल मीडिया पर उसके किसी दोस्त ने उसकी अश्लील तस्वीरें देखी, जिसके बाद लड़की ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।