फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेजुबान रिश्ता: कुत्ते की मौत पर निकाली ऐसी अंतिम यात्रा, जिसने भी देखा आंख भर आई

Tue, 09 Aug 2022 09:34 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

17 साल बाद अंजलि की जब मौत हुई तो परिवार फूट-फूटकर रोया। उसे अंतिम विदाई देने के लिए परिवार वालों ने अनोखा आयोजन किया। ढोल-नगाड़े बजाए गए और अंजलि की अनोखी शव यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
पालतू कुत्ते की अंतिम यात्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानवरों से अगर दोस्ती कर ली जाए तो, वह दुनिया का सबसे अच्छा दोस्त बन जाता है। कुत्तों और इंसानों ने इस बात को समय-समय पर साबित भी किया है। कुत्ते की मालिक के प्रति वफादारी और मालिक का उसके प्रति प्रेम कोई नया नहीं है, लेकिन कुछ मामले ऐसे होते हैं जो मिशाल बन जाते हैं। 

विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला ओडिशा के परलाखेमुंडी से सामने आया है। यहां रहने वाले एक परिवार ने अपने पालतू कत्ते की मौत पर जब उसकी अंतिम यात्रा निकाली तो हर किसी की आंखे भर आईं। 


17 साल तक साथ रहा पालतू कुत्ता 
जानकारी के मुताबिक, परलाखेमुंडी के रहने वाले परिवार ने 17 साल पहले 'अंजलि' नाम के एक कुत्ते को पाला था। इस परिवार और अंजिल के बीच ऐसी दोस्ती हुई कि वह परिवार का एक सदस्य बन गया। हर छोटे से छोटे फैसले में अंजलि को भी शामिल किया जाता। हर छोटी से बड़ी चीज में उसका ध्यान रखा जाता। 
विज्ञापन


मौत पर फूट-फूटकर रोया परिवार 
17 साल बाद अंजलि की जब मौत हुई तो परिवार फूट-फूटकर रोया। उसे अंतिम विदाई देने के लिए परिवार वालों ने अनोखा आयोजन किया। ढोल-नगाड़े बजाए गए और अंजलि की अनोखी शव यात्रा निकाली गई। कुत्ते का मालिक टुन्नू गौड़ा ने खुद अपने हाथों में उसका शव लेकर शमशान घाट तक गए और हिंदू रीति-रिवाजों से उसका अंतिम संस्कार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें