फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: ओडिशा में नशे में धुत ऑटो चालक ने हथौड़े से माता-पिता की हत्या की, फिर शवों के साथ रात बिताई

Wed, 16 Jul 2025 02:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

पुलिस ने बुधवार को बताया कि स्थानीय लोगों ने बुधवार सुबह बुजुर्ग दंपति हादिबंधु साहू (81) और शांति साहू (72) के शवों को उनके बेटे हिमांशु (55) के साथ एक चारपाई पर बैठे देखा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक नशे में धुत ऑटो चालक ने कथित तौर पर अपने माता-पिता की हथौड़े से हत्या कर दी। इसके बाद उसने खून से लथपथ हालत में शवों के साथ रात बिताई। यह दिल दहला देने वाली घटना मंगलवार रात बैसिंगा थाना क्षेत्र के ढोनापाल गांव में हुई।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी
पुलिस ने बुधवार को बताया कि स्थानीय लोगों ने बुधवार सुबह बुजुर्ग दंपति हादिबंधु साहू (81) और शांति साहू (72) के शवों को उनके बेटे हिमांशु (55) के साथ एक चारपाई पर बैठे देखा और पुलिस को सूचना दी।

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हिमांशु को गिरफ्तार किया। इसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बारीपदा के पीआरएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पत्थर तोड़ने वाले हथौड़े से हत्या की
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार हिमांशु ने कल रात हुए झगड़े के बाद पत्थर तोड़ने वाले हथौड़े से अपने माता-पिता की कथित तौर पर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवादों के कारण हिमांशु की पत्नी और बच्चे लंबे समय से अलग रह रहे थे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें