फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha Accident: तीन ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग, झुलसने से चालकों की जान गई

Thu, 06 Apr 2023 02:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने बताया कि एक अन्य सड़क दुर्घटना में बुधवार रात कटक के बिदानसी चौराहे के पास एक कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
Truck Collide - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के झारसुगुडा जिले में गुरुवार तड़के वाहनों की टक्कर और आग लगने से तीन ट्रक चालकों की झुलसने से मौत हो गई। यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 49 पर झारसुगुडा सदर पुलिस थाने के पास हुई। पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद तीनों ट्रकों के चालक अपने वाहनों से बाहर नहीं निकल सके और इसी वजह से उनकी जलकर मौत हो गई। दमकल कर्मियों ने बाद में आग पर काबू पा लिया था। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चालकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि एक अन्य सड़क दुर्घटना में बुधवार रात कटक के बिदानसी चौराहे के पास एक कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें