फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: पोस्टर और बैनर के जरिए कांग्रेस विधायक को दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

Mon, 19 Feb 2024 03:11 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

स्थानीय लोगों ने सलूजा को 15 दिन में जान से मारने की धमकी वाले पोस्टर देखने के बाद कांटाबांजी पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने पोस्टर जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी।
 
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के बोलांगिर जिले के कांटाबांजी शहर में कांग्रेस विधायक संतोष सिंह सलूजा को जान से मारने की धमकी वाले बैनर और पोस्टर लगे हुए मिले। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने सलूजा को 15 दिन में जान से मारने की धमकी वाले पोस्टर देखने के बाद कांटाबांजी पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने पोस्टर जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी।

कांटाबांजी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सलूजा ने कहा कि उन्हें राजनीतिक कारणों से जान से मारने की धमकी दी गई है। वरिष्ठ विधायक ने कहा, 'इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से मुझे घटना की जानकारी मिली। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात काम कर रहा हूं। इस समय कोई सीधे तौर पर पोस्टर लगाकर मुझे मारने की धमकी दे रहा है, जो हैरान कर देने वाला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए अपनी जान की परवाह नहीं करता। एक सलूजा मरेगा तो सैकड़ों सलूजा जन्म लेंगे।'

कांग्रेस नेता ने पुलिस प्रशासन से जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें