फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Potato Crisis: दिल्ली में ममता बनर्जी से मिले ओडिशा के मुख्यमंत्री, दोनों नेताओं ने आलू संकट पर हुई चर्चा

Sat, 27 Jul 2024 09:17 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच दिल्ली में मुलाकात हुई है। जानकारी के मुताबिक मोहन चरण माझी ने ममता बनर्जी से उनके राज्य से आलू की आपूर्ति से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। 
विज्ञापन
दिल्ली में ममता बनर्जी से मिले ओडिशा के मुख्यमंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री की मुलाकात के दौरान मोहन चरण माझी ने पश्चिम बंगाल से आलू की आपूर्ति रोक से पैदा हुए संकट को हल करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हस्तक्षेप करने की मांग की है। इस मामले में मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ ओडिशा में आलू की आपूर्ति की समस्या पर चर्चा की। इस अस्थायी समस्या को हल करने के लिए, ओडिशा के आपूर्ति मंत्री ने स्टॉक की जांच की है और स्थिति की समीक्षा की है। राज्य सरकार आलू की कीमतों को नियंत्रित करने और आपूर्ति की समस्या को जल्द से जल्द हल करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।
विज्ञापन


वहीं ओडिशा मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, मोहन चरण माझी ने ममता बनर्जी से आलू की आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित करने का अनुरोध किया। उन्होंने उनसे जल्द से जल्द इस मुद्दे को हल करने का आग्रह किया क्योंकि ओडिशा के लोग बंगाल के बाहर आलू की आपूर्ति पर प्रतिबंध के कारण यहां दाम की बढ़ोत्तरी से समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

अब आलू की ढुलाई सामान्य- मोहन चरण माझी
इसे लेकर सीएम मोहन चरण माझी ने कहा कि अब आलू की ढुलाई सामान्य हो गई है। इस कड़ी में पश्चिम बंगाल से आलू की ढुलाई फिर से शुरू होने का दावा करते हुए राज्य सरकार ने आलू की कीमत 32 रुपये प्रति किलोग्राम तय कर दी है। मामले में राज्य के खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा ने अधिकारियों से कहा है कि वे कथित तौर पर अधिक कीमत मांगने वाले व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। बता दें कि राज्य में आलू की कीमत 50 रुपये तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन


'कुछ बेईमान व्यापारियों की वजह से बढ़े दाम'
राज्य के खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा ने आगे कहा कि आलू की कीमतों में अचानक बढ़ोत्तरी के पीछे कुछ बेईमान व्यापारी हैं। उन पर नजर रखी जा रही है। अब आलू 32 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेचा जाएगा।

एक दिन पहले पूर्व सीएम ने ममता को लिखा था पत्र 
वहीं इससे पहले शुक्रवार को ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर उनसे इस मामले में हस्तक्षेप करने और ओडिशा में आलू की आपूर्ति बंद होने के कारण पैदा हुए संकट को हल करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें