फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha Assembly Elections: बीजद के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी; सीएम इस विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

Wed, 27 Mar 2024 03:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की। सीएम खुद हिंजिली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। 

विज्ञापन


BJD के 9 लोकसभा उम्मीदवारों का किया एलान
 बीजद महासचिव (संगठन) प्रणब प्रकाश दास को संबलपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जहां उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान से होगा। ओडिशा के मंत्री सुदाम मरांडी मयूरभंज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की का मुकाबला सुंदरगढ़ लोकसभा सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं निवर्तमान सांसद जुएल ओराम से होगा। लोकसभा सीट के लिए अन्य उम्मीदवारों में लंबोदर नियाल (कालाहांडी), अंसुमन मोहंती (केंद्रपाड़ा), प्राजिप कुमार माझी (नवरंगपुर) और मनमथ राउतराय (भुवनेश्वर), कौशल्या हिकाका (कोरापुट) और रंजीता साहू (अस्का) शामिल हैं। ओडिशा में लोकसभा की 21 और विधानसभा की 147 सीट हैं। ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ-साथ चार चरणों ( 13, 20,25 मई व एक जून को) में मतदान के साथ संपन्न होंगे।

पटनायक खुद गंजम जिले के हिंजिली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। विधानसभा के लिए घोषित 72 उम्मीदवारों में 13 नए चेहरे और 12 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। बीजद अध्यक्ष ने ज्यादातर मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष प्रमिला मल्लिक को फिर उम्मीदवार बनाया है। मल्लिक अपनी पारंपरिक सीट जाजपुर जिले में बिंझरपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें