फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: झारसुगुडा उपचुनाव में BJD की जीत; CM पटनायक का भाजपा पर हमला, कहा- डबल इंजन नहीं सुशासन मायने रखता है

Sun, 14 May 2023 12:36 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

पटनायक ने भाजपा के 'डबल इंजन' नारे पर निशाना साधते हुए कहा कि सुशासन मायने रखता है। पटनायक ने कहा, सिंगल इंजन या डबल इंजन मायने नहीं रखता।
विज्ञापन
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को कर्नाटक विधानसभा और झारसुगुड़ा उपचुनाव हारने वाली भाजपा पर हमला बोला। पटनायक ने भाजपा के 'डबल इंजन' नारे पर निशाना साधते हुए कहा कि सुशासन मायने रखता है। पटनायक ने कहा, सिंगल इंजन या डबल इंजन मायने नहीं रखता। लोगों के दृष्टिकोण से शासन महत्वपूर्ण है। सुशासन और जन-समर्थक शासन की हमेशा जीत होती है।
विज्ञापन


नबा किशोर दास की बेटी ने जीता उपचुनाव 
शनिवार को बीजद उम्मीदवार, 26 वर्षीय दीपाली दास ने झारसुगुड़ा में प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार तन्खाधर त्रिपाठी को 48000 से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया। चुनाव आयोग के मुताबिक दीपाली को 1.07 लाख वोट मिले, जबकि तन्खाधर त्रिपाठी को 58384 वोट मिले। इनके अलावा  कांग्रेस के तरुण पांडेय 4473 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। खास बात यह है कि उपचुनाव में दीपाली दास को अपने पिता की तुलना में अधिक वोट मिले हैं। दीपाली को पिता नब दास की तुलना में 8578 वोट अधिक मिले। दीपाली दास ओडिशा के दिवंगत स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की बेटी हैं। नब किशोर की हत्या के बाद झारसुगुड़ा सीट पर उपचुनाव हुआ। वह नवीन पटनायक मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य मंत्री थे। 

एएसआई गोपाल दास ने मारी थी मंत्री को गोली  
29 जनवरी की शाम को झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर में एक पुलिसकर्मी ने 60 वर्षीय दास को गोली मार दी थी। इसके कुछ घंटों बाद मंत्री की मौत हो गई थी। नब दास यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। ओडिशा पुलिस ने सहायक उप-निरीक्षक गोपाल दास को मंत्री को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जिसे बाद में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। राज्य सरकार ने मंत्री नब दास की हत्या की जांच अपराध शाखा को सौंपी थी। वहीं, विपक्षी भाजपा ने इस घटना की सीबीआई जांच की मांग की थी और दावा किया था कि ओडिशा पुलिस दिवंगत मंत्री को न्याय नहीं दिला सकती, क्योंकि एक पुलिसकर्मी इस मामले में मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें