फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा ने भी जीएसटी पर लगाई मुहर, 16वां राज्य बना

Fri, 02 Sep 2016 03:17 AM IST
एजेंसी/ भुवनेश्वर/ नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
ओडिशा ने भी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक पर बृहस्पतिवार को मुहर लगा दी। वह इस संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी देने वाला 16वां राज्य बन गया है। इसी के साथ अब तक देश के आधे से ज्यादा राज्य इस बिल पर मुहर लगा चुके हैं। अब बिल को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने कहा कि आधे से ज्यादा राज्य अब इस बिल पर मुहर लगा चुके हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुशी जताई कि हम जीएसटी को लागू करने के लिए निर्धारित कार्यक्रम से आगे चल रहे हैं। यह माना गया था कि आधे से ज्यादा राज्यों की बिल पर मुहर लगने में कम से कम 30 दिन लग जाएंगे, लेकिन यह काम 23 दिन में ही हो गया। मालूम हो कि जीएसटी बिल संसद में 8 अगस्त को पारित हुआ था। 

इससे पहले ओडिशा विधानसभा ने बिल पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बिल को सदन में पेश किया। जिसका सभी दलों के सदस्यों ने समर्थन किया। माकपा सदस्यों ने चर्चा में हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें