फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: पिछली बार की तरह इस बार भी दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे सीएम पटनायक, इन विधायकों की पत्नियों को मिला टिकट

Wed, 17 Apr 2024 02:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने रायराखोल विधायक रोहित पुजारी को संबलपुर विधानसभा क्षेत्र से और प्रसन्न आचार्य को रायराखोल से नामांकित किया है। उन्होंने पूर्व विधायक नंदिनी देवी की बेटी एस. गीतांजलि देवी को सनखेमुंडी विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है।
विज्ञापन
ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बताया कि वे गंजम जिले में अपनी पारंपरिक सीट हिंजिली के अलावा बोलंगीर जिले के कांटाबांजी निर्वाचन क्षेत्र से भी चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने इसकी घोषणा बुधवार को ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी करते हुए किया। बता दें कि पटनायक 2019 विधानसभा चुनाव में भी दो सीटों से चुनाव लड़े थे और हिंजिली एवं पश्चिमी ओडिशा के बारगढ़ जिले में बिजेपुर निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने बिजेपुर सीट छोड़ दिया था।
विज्ञापन


नौ उम्मीदवारों की पांचवीं सूची में छह महिलाएं शामिल
ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए जारी नौ उम्मीदवारों की पांचवी सूची में छह महिलाएं और चार दलबदलू भी शामिल हैं। इन दलबदलू नेताओं में अरुंधति देवी (देवगढ़), दिलीप कुमार नायक (निमापारा), राजेंद्र कुमार छत्रिया (कुचिंदा) और लक्ष्मीप्रिया नायक (चित्रकोंडा) को विधानसभा चुनाव का टिकट दिया गया है। पार्टी ने अपने चार मौजूदा विधायकों का नाम सूची से हटा दिया है, जिनमें पूर्ण चंद्र बाका (चित्रकोंडा), किशोर चंद्र नाइक (कुचिंडा), रजनीकांत सिंह (अंगुल) और समीर रंजन दास (निमापारा) का नाम शामिल हैं। 

छह महिला विधायकों में लक्ष्मीप्रिया नायक (चित्राकोंडा), बरसा सिंह बरिहा (पदमपुर), अरुंधति देवी (देवगढ़), संजुक्ता सिंह (अंगुल), सुलखंसा गीतांजलि देवी (सामाखेमुंडी) और डॉ. इंदिरा नंदा (जेपोर) का नाम शामिल है। 
विज्ञापन


इन दो विधायकों की पत्नियों को मिला टिकट
बीजद ने अंगुल विधायक रजनीकांत सिंह को टिकट न देकर उनकी पत्नी संजुक्ता सिंह को टिकट देने का फैसला किया। इसके अलावा पार्टी ने पूर्व विधायक रवि नंदा को भी टिकट न देकर उनकी पत्नी इंदिरा नंदा को जयपोर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। पटनायक ने पूर्व विधायक नंदिनी देवी की बेटी एस. गीतांजलि देवी को सनखेमुंडी विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। बीजद अध्यक्ष ने रायराखोल विधायक रोहित पुजारी को संबलपुर विधानसभा क्षेत्र से और प्रसन्न आचार्य को रायराखोल से नामांकित किया है। बता दें कि बीजद ने ओडिशा के 147 विधानसभा सीटों में 126 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें