फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: निर्माण स्थल पर पानी से भरे गड्ढे में गिरे चार बच्चे, सभी की मौत

Thu, 23 Jun 2022 10:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरापुट(ओडिशा)

सार

धिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतमाला परियोजना के तहत एक सड़क के निर्माण कार्य में शामिल एक कंपनी ने करीब छह फुट गहरा गड्ढा खोदा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के कोरापुट जिले में बारिश के पानी से भरे एक गड्ढे में गिरने के बाद चार बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि कोरापुट प्रखंड के माझीगुडा गांव में हुई इस घटना में तीन लड़कियों और एक लड़के की मौत हो गई। मृतकों की उम्र पांच से सात साल के बीच है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतमाला परियोजना के तहत एक सड़क के निर्माण कार्य में शामिल एक कंपनी ने करीब छह फुट गहरा गड्ढा खोदा था। ग्रामीणों ने दोपहर करीब ढाई बजे शवों को गड्ढे में देखा। कोरापुट अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मनोज पुजारी ने कहा कि शवों को बरामद कर लिया गया है और जांच जारी है।

बीएसएफ ने गुजरात के कच्छ से तीन पाकिस्तानी नौकाएं जब्त कीं
गुजरात के कच्छ स्थित भारत पाकिस्तान की सीमा के बीच स्थित सर फ्रीक (हरामी नाला) से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने तीन पाकिस्तानी नौकाओं को जब्त किया है। बीएसएफ के सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र के अंदर लगभग 15-20 किमी के भीतर नावों और कुछ मछुआरों को देखा। फिलहाल बीएसएफ के अधिकारी मछुआरों की तलाश कर रहे हैं। इससे पहले भी कई बार जब पाकिस्तानी मछुआरे बीएसएफ की गश्ती नौकाओं को देखकर अपनी नौकाओं को छोड़कर पाकिस्तान भाग गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें