फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BRICS NSA Meet: एनएसए डोभाल ने रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग पर की चर्चा

Wed, 24 Jun 2026 12:04 AM IST
निर्मल कांत पीटीआई, मुंबई।

सार

BRICS NSA Meet: ब्रिक्स के सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) के सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा है। इस सम्मेलन में एनएसए अजीत डोभाल ने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगु से मुलाकात की और दोनों देशों के संबंधों में हुई प्रगति पर चर्चा की। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
अजीत डोभाल, सर्गेई शोइगु - फोटो : एक्स/विदेश मंत्रालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने मंगलवार को रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने ब्रिक्स ढांचे के तहत जारी सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने भारत-रूस के द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन


डोभाल और शोइगु की यह मुलाकात ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) की बैठक के दौरान हुई।

इस मुलाकात पर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
  • विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने 16वीं ब्रिक्स एनएसए बैठक के दौरान रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु से मुलाकात की। 
  • जायसवाल ने बताया कि दोनों पक्षों ने ब्रिक्स ढांचे के तहत सहयोग जारी रखने पर चर्चा की, जिसमें रूस की ओर से दिए गए कुछ प्रस्ताव भी शामिल थे।
  • प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के अनुरूप विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की भी समीक्षा की। 

ब्रिक्स समूह में कौन-कौन देश शामिल हैं?
ब्रिक्स समूह की अध्यक्षता वर्तमान में भारत के पास है, इसलिए नई दिल्ली इस सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। ब्रिक्स में शुरुआत में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल थे। वर्ष 2024 में इसका विस्तार किया गया और इसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान तथा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को शामिल किया गया। इसके बाद वर्ष 2025 में इंडोनेशिया भी इस समूह का सदस्य बना।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सुरक्षा प्रमुखों की बैठक: पीएम मोदी बोले-आतंकवाद से लेकर तकनीकों तक ब्रिक्स की अहम भूमिका
विज्ञापन


क्यों शक्तिशाली समूह के रूप में उभरा ब्रिक्स?
  • ब्रिक्स एक प्रभावशाली समूह के रूप में उभरा है, क्योंकि इसमें दुनिया की 11 प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं।
  • यह समूह वैश्विक आबादी का लगभग 49.5 प्रतिशत, वैश्विक जीडीपी का लगभग 40 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार का लगभग 26 प्रतिशत प्रतिनिधित्व करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें