फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में ब्रिक्स देशों के NSA से बोले अजीत डोभाल, आतंकवाद के खिलाफ मिलकर करें काम

Fri, 28 Jul 2017 01:36 PM IST
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
अजीत डोभाल
विज्ञापन
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोभाल ने ब्रिक्स देशों से कहा कि वो क्षेत्रीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर बात करें और आतंकवाद के खिलाफ एक साथ मिलकर काम करें। गौरतलब है कि अजीत डोभाल ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक के लिए चीन गए हैं। 
विज्ञापन


भारत और चीन के बीच चल रहे डोकलाम विवाद के बीच 27 जुलाई को बीजिंग में सुरक्षा सलाहकरा अजीत डोभाल ने चीन के स्टेट काउंसलर यांग जेईची से मुलाकात की थी। डोकलाम विवाद के बाद यह पहला मौका है जब दोनों देशों के टॉप अधिकारियों ने सार्वजनिक तौर पर मुलाकात की। 

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने शुक्रवार को कहा कि बीजिंग डोकलाम मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगा। अखबार में आगे लिखा गया है कि भारत और चीन से मौजूदा विवाद को हल करने का एक ही तरीका है। भारत को सीमा से अपनी सेना वापस बुलानी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें