फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस को मनाने पहुंचे अजीत डोभाल, आतंकवाद पर करेंगे बात

Tue, 31 Jan 2017 12:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल रूस की यात्रा पर हैं। सरकारी अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि रूस की यात्रा पर गए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मॉस्को में रूसी अधिकारियों के साथ सुरक्षा और आतंकवाद से मुकाबला करने संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक सोमवार को अजीत डोभाल ने रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव व राष्ट्रपति पुतिन के करीबी निकोलाई पैत्रूशेव से बातचीत की। दोनों पक्षों ने वार्ता के दौरान आसपी सुरक्षा साझेदारी के सभी पहलुओं की समीक्षा नए सिरे से करने की उम्मीद जताई।

खबर के मुताबिक ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद वैश्विक राजनीति पर पड़ने वाले असर और रूस व पाकिस्तान के बीच बढ़ती नजदीकी जैसे मुद्दे अजीत डोभाल रूसी अधिकारियों से बातचीत के दौरान उठा सकते हैं। खबरों के मुताबिक रूस भारत से डिफेंस डील्स को अमली जामा पहनाने में हो रही देरी के मुद्दे को भी उठा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तो इसलिए नाराज है रूस?

- फोटो : PTI
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक एजेंसी की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है कि रूस भारत से नाराज है। दरअसल में इसके पीछे का कारण है कि दोनों देशों के बीच एक साल पहले अंतर-सरकारी समझौते हो जाने के बावजूद 200 दो इंजन वाले कामोव केए-226 हेलिकॉप्टरों की खरीद के मुद्दे पर भारत की ओर से आगे की पहल नहीं की गई।

ज्ञात हो की पिछले साल अक्टूबर में गोवा ब्रिक्स समिट हुआ था। जिसमें शामिल होने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भी पहुंचे थे। इस मौके पर दोनों देशों ने समिट से इतर बैठक और बाद में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

इस दौरान दोनों देशों में 16 समझौते हुए थे जिनमें मुख्य था भारत रूस से पांच 'S-400 एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम' और 200 'कामोव केए-226 टी' हेलिकॉप्टर खरीदेने का समझौता। हालांकि इस समझौते की लगभग सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन किन्हीं कारणवश देरी हो रही है जिससे रूस नाराज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें