नोट बैन के फैसले के बाद लोगों में मची अफरा-तफरी को देखते हुए केंद्र सरकार ने थोड़ी राहत दी है। शुक्रवार शाम को केंद्र सरकार ने फैसला किया कि 500-1000 के नोट तीन दिन और चलेंगे। ये नोट अस्पताल और पेट्रोल पंप, रेल टिकट काउंटर और एयर टिकट काउंटर पर चलेंगे। सरकार के इस फैसले से जनता को फौरी राहत जरूर मिली है।
इससे पहले अस्पताल और पेट्रोल पंपों पर पुराने 500 और 1000 के नोट चलने की तारीख 11 नवंबर तय की गई थी, अब यब तारीख बढ़ाकर 14 नंवबर कर दी गई है।
हालांकि शिकायतें ये भी आ रही हैं कि तमाम अस्पतालों और पेट्रोल पंपों पर लोगों को पुराने नोट चलाने में दिक्कतें आ रही हैं।