फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यात्री, रेलगाड़ी में खरीद सकेंगे सौंदर्य प्रसाधन, स्टेशनरी और अन्य सामान

Fri, 09 Aug 2019 05:58 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • स्टेशनरी और अन्य सामान अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर खरीद सकते हैं
  • यात्री डिजिटल भुगतान द्वारा सामान खरीद सकेंगे
  • उत्पाद को उनके अधिकतम खुदरा मूल्य के अनुसार बेचा जाएगा
विज्ञापन
rail - फोटो : rail
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब, यात्री रेलगाड़ी में भी खरीदारी कर सकते हैं। भारतीय रेलवे ने बताया कि बृहस्पतिवार से यात्री कुछ रेलगाड़ियों में सौंदर्य प्रसाधन, स्टेशनरी और अन्य सामान अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

 
यह पहल पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद डिवीजन में अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद कर्णावती एक्सप्रेस और अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद, डबल डेकर एक्सप्रेस में शुरू की गई है। रेलवे ने बताया कि ‘यह सेवा दोनों दिशाओं में उपलब्ध होगी और यात्री डिजिटल भुगतान द्वारा सामान खरीद सकेंगे। 

यह यात्रियों को यात्रा करते समय दैनिक आवश्यकता के एफएमसीजी उत्पादों को खरीदने का अवसर प्रदान करेगी।’ रेलवे ने बताया कि ‘घरेलू उत्पाद, ओरल केयर, स्किन केयर, हेयर केयर उत्पाद, सौंदर्य प्रसाधन, स्वास्थ्य से संबंधित वस्तुएं, कागज उत्पाद, कन्फेक्शनरी, स्टेशनरी उत्पाद और अन्य उत्पाद को उनके अधिकतम खुदरा मूल्य के अनुसार बेचा जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें