कांग्रेस नेता पी चिदंबरम (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कृषि सुधार विधेयकों के राज्यसभा द्वारा पारित किए जाने के बाद पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने सरकार से पूछा कि वह कैसे वह सुनिश्चित करेगी की किसानों को उनके उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिले। उन्होंने ट्वीट कर कहा, कृषि मंत्री कहते हैं कि सरकार इस बात की गारंटी देती है कि किसानों को एमएसपी मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज भी निजी व्यापार हो रहा है। किसानों को दिया जा रहा दाम एमएसपी से कम होता है। यदि कृषि मंत्री जादू से एमएसपी सुनिश्चित कर देंगे तो उन्होंने अब तक यह क्यों नहीं किया।
चिदंबरम ने एक ट्वीट में कहा कि मोदी सरकार को किसानों से झूठ बोलना बंद करना चाहिए और हर भारतीय के बैंक खातों में 15 लाख रुपये जमा करने के दावे को पूरा करने में सक्षम होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा, मोदी सरकार को किसानों से झूठ बोलना और झूठे वादे करना बंद करना चाहिए। निजी लेनदेन में एमएसपी की गारंटी देने का वादा हर भारतीय के बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा करने के वादे की तरह है।