केंद्र सरकार ने बकरीद की छुट्टी अब 23 अगस्त से बदलकर 22 अगस्त बुधवार को कर दी है। कार्मिक मंत्रालय ने एक बयान जारी कर सोमवार को यह जानकारी दी। सरकार ने बकरीद की छुट्टी के लिए 14 अगस्त को घोषित विज्ञप्ति को वापस ले लिया है।
जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी की अध्यक्षता में (चांद देखने का फैसला लेने वाली कमेटी) रुइयत हिलाल की रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया गया है। बुखारी ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से चांद देखने की सूचना मिलने के बाद यह फैसला किया गया है।
कार्मिक मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि दिल्ली/नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सभी प्रशासनिक कार्यालय अब 23 की जगह 22 अगस्त को बंद रहेंगे।