ट्वीटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, शिकायत नंबर सभी एक दूसरे से जुड़ जाएंगे
- फोटो : Getty Images
रेलवे की शिकायत आप किसी भी माध्यम से कीजिए प्रभु की हर तरफ नजर रहेगी। रेलवे मंत्रालय अब हर तरह विभिन्न माध्यमों से आने वाले शिकायत को एक प्लेटफार्म पर लाने जा रहा है। आप मोबाइल से शिकायत करे या गैजेट्स से प्रभु हर माध्यम से आने वाले शिकायत का निवारण करेंगे।
सोशल साइट्स पर तो केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु लोगों की शिकायत ऑन द स्पॉट निवारण कर रहे थे, अब मोबाइल से किए जाने वाले शिकायतों की भी सुध लेंगे। अगस्त-सितंबर महीने से एक ऐसा पोर्टल तैयार हो जाएंगे जहां शिकायतें पहुंचेंगी। फिर इसे मॉनीटरिंग किया जाएगा। यानी फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम, ऑन लाइन शिकायत व मोबाइल से किए जाने वाले शिकायत को एक जगह एकत्रित कर फिर उसपर कार्यवाई की जाएगी।
रेलवे के अधिकारी ने बताया कि इस तरह से शिकायतों का पूरा डाटा बैंक तैयार किया जाएगा। फिर इसका सैंपल सर्वे होगा। उन्होंने बताया कि अगर किसी खास ट्रेन की शिकायत लगातार मिल रही है तो उस जोन से पूछताछ की जाएगी। इसी तरह अगर खास प्लेटफार्म पर लगातार गंदगी की शिकायत मिल रही है तो उस मंडल के प्रबंधक पर कार्यवाई की जाएगी। इसी तरह खाने की शिकायत अगर एक ही ट्रेन की बार-बार मिल रही है तो उस वेंडर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शिकायतों का एक प्लेटफार्म बनने का फायदा यह होगा कि रेलवे अधिकारियों को इंस्पेक्शन पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यात्रियों की शिकायतों के आधार पर ही एक्शन लिया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि जोन के महाप्रबंधक व मंडल प्रबंधकों की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी।