फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी, शाह की टीम में नहीं होगा बड़ा फेरबदल

Fri, 10 Jun 2016 03:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कार्यसमिति के बदलेंगे 30 प्रतिशत से ज्यादा चेहरे - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
केंद्र सरकार और भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव नहीं होगा। लय चल रहे सरकार और संगठन में बड़े बदलाव की जगह छोटा बदलाव होगा। सरकार में राज्यों का कोटा पूरा किया जाएगा। तो संगठन में भी पार्टी संविधान की मर्यादा बनाए रखने के लिए बदल होगा। बताया जा रहा है कि शाह ने अपनी टीम तय कर ली है। इलाहाबाद में 12 जून से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक के तुरंत बाद वो अपनी नई टीम का एलान करेंगे। हालांकि राष्ट्रीय कार्यसमिति में करीब 30 प्रतिशत नए चेहरे होंगे। राज्यों से आने वाले युवा चेहरों को राष्ट्रीय कार्यसमिति में जगह मिलेगी।
विज्ञापन


तो मोदी के मंत्रिमंडल में भी बड़े बदलाव की चर्चाएं कोरी बताई जा रही हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि सरकार में बड़ा बदल नहीं होगा। रिक्त पदों और नुमाइंदगी से वंचित राज्यों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। इस कवायद में उत्तराखंड को सरकार और संगठन में वजन मिलेगा। संगठन में त्रिवेंद्र सिंह रावत और धन सिंह के नाम बताए जा रहे हैं। तो सरकार में रमेश पोखरियाल का जाना तय माना जा रहा है। वहीं असम से सांसद रमन डेका का संगठन से सरकार में जाना तय है। वर्तमान में वे राष्ट्रीय सचिव हैं। सर्वानंद सोनवाल के मुख्यमंत्री बनने से मंत्रिमंडल में रिक्त पद की वे भरपाई करेंगे। 20 जून के करीब अमित शाह अपने नई टीम की घोषणा करेंगे। तो उसके दो-तीन दिन के भीतर सरकार की रिक्तियां भरी जाएंगी।

बीते कई दिनों से सियासी गलियारे में चर्चाओं ने जोर पकड़ा था कि टीम शाह से लेकर मोदी के मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव होगा। मगर इस प्रक्रिया से जुडे पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि यह चर्चाएं कोरी हैं। सरकार हो या टीम शाह दोनों ही जगह कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। सरकार के विकास पर्व के आयोजन के वजह से शाह ने अपनी टीम बनाने के बाद भी एलान रोके रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें