प्रदेश के विश्वविद्यालयों - कॉलेजों में परीक्षा के समय परीक्षार्थियों की उपस्थिति का ब्यौरा मोबाइल पर लेने की तैयारी है।
उपस्थिति का ब्योरा समय से मिल सके इसके लिए एक सॉफ्टवेयर तैयार कराया जाएगा। शैक्षिक गुणवत्ता में सुधारों के लिए एक अप्रैल को शासन स्तर पर हुई उच्चस्तरीय बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी है।
विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में नियमानुसार परीक्षा के दिन शाम को कॉपी जमा करने के समय ही परीक्षार्थियों की उपस्थिति की सूची विश्वविद्यालय में जमा करनी होती है। इसका पूर्णत: पालन नहीं हो पाता है।