फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष के साथ मंच साझा करने पर तृणमूल कांग्रेस विधायक को नोटिस

Mon, 06 Jan 2020 02:31 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
समरेश दास - फोटो : PTI
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम मेदिनीपुर के एगरा में एक मेले के उद्घाटन के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद दिलीप घोष के साथ मंच साझा करने के आरोप में अपने स्थानीय विधायक समरेश दास को कारण बताओ नोटिस भेजा है। दास ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने के साथ ही अतिथ देवो भव: की परंपरा का जिक्र करते हुए दिलीप घोष की सराहना की।

विज्ञापन


तृणमूल विधायक ने कहा है कि वे बीते 34 साल से आयोजित होने वाले एगरा मेले के उद्घाटन समारोह में गए थे। यह कोई राजनीतिक मंच नहीं था। इस समारोह में किसी ने भी कोई राजनीतिक बातचीत नहीं की। मैं पार्टी के नोटिस का माकूल जवाब दूंगा। उधर, भाजपा नेता घोष ने कहा कि इस मामले से साफ है कि तृणमूल कांग्रेस में कितनी असहिष्णुता भरी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें