फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: प्रख्यात गीतकार एलेप्पी रंगनाथ का 73 वर्ष की उम्र में निधन, कोरोना से थे संक्रमित

Mon, 17 Jan 2022 01:46 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोट्टायम

सार

रंगनाथ ने हाल ही में बाइबिल के छंदों पर आधारित कर्नाटक संगीत में रचित 10 भक्ति गीत लिखे हैं। उन्होंने कई भगवान अयप्पा भक्ति गीत भी लिखे थे।
विज्ञापन
एलेप्पी रंगनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश और केरल के जाने-माने गीतकार और निर्देशक एलेप्पी रंगनाथ का रविवार देर रात निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 73 वर्ष के थे। एलेप्पी रंगनाथ कोरोना की चपेट में आ गए थे और यहां के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोविड-19 का इलाज चल रहा था। 

विज्ञापन


रंगनाथ ने 42 नाटकों और 25 नृत्य नाटकों का निर्देशन किया। वह अलाप्पुझा वेजहप्रा कुंजुकुंजू भगवथर और गण भूषणम एमजी देवम्मल के छह बच्चों में सबसे बड़े थे। उन्होंने 19 साल की उम्र में कांजीरापल्ली पीपुल्स आर्ट्स क्लब के एक नाटक के लिए संगीत लिखा और संगीत तैयार किया था। रंगनाथ ने 1973 में आई फिल्म 'जीसस' के गीत होसन्ना के लिए पहली बार संगीत तैयार किया था।

रंगनाथ ने हाल ही में बाइबिल के छंदों पर आधारित कर्नाटक संगीत में रचित 10 भक्ति गीत लिखे थे। उन्होंने भगवान अयप्पा के कई भक्ति गीत भी लिखे थे और इस वर्ष का हरिवारसनम पुरस्कार प्राप्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें