फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Speaker: के. सुरेश के नाम को लेकर विपक्षी गठबंधन में दरार? टीएमसी ने कहा- हमसे सुझाव नहीं लिया गया

Tue, 25 Jun 2024 05:53 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विपक्षी गठबंधन की सहयोगी पार्टी तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि के. सुरेश के नाम पर पार्टी के किसी भी नेता के साथ चर्चा नहीं की गई। विपक्ष ने के. सुरेश को लोकसभा स्पीकर पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। 
 
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद के सुरेश और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

18वीं लोकसभा के लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए विपक्षी गठबंधन ने भी अपना उम्मीदवार उतार दिया है। केरल से कांग्रेस सांसद के. सुरेश को गठबंधन का उम्मीदवार बनाया गया है। लेकिन लग रहा है कि इस फैसले के बाद विपक्ष के अंदरखाने कुछ सही नहीं चल रहा। 

विज्ञापन

 

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने क्या कहा?
दरअसल विपक्षी गठबंधन की सहयोगी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का कहना है कि के. सुरेश के नाम पर पार्टी के किसी भी नेता के साथ चर्चा नहीं की गई। जिस समय के.सुरेश ने लोकसभा स्पीकर के चुनाव के लिए नामांकन भरा, उस समय तृणमूल कांग्रेस का कोई भी नेता वहां हस्ताक्षर करने के लिए मौजूद नहीं था। जब टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से इस मुद्दे पर उनकी पार्टी के रुख को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है। बनर्जी ने आगे कहा कि दुर्भाग्य से यह एक तरफा लिया गया फैसला है। टीएमसी सांसद के अनुसार किसी ने भी इस बारे में टीएमसी से राय नहीं ली और इस बारे में पार्टी की प्रमुख ममता बनर्जी ही कोई फैसला लेंगी।



राहुल गांधी ने कहा- जय संविधान
इसके कुछ देर बात राहुल गांधी और अभिषेक बनर्जी को लोकसभा के भीतर एक दूसरे के साथ गुफ्तगू करते हुए देखा गया। जब राहुल गांधी सदन से बाहर आए तो उनसे पूछा गया कि क्या वह स्पीकर के मुद्दे पर टीएमसी के साथ कोई बात बनी? इसके जवाब में राहुल ने सिर्फ ‘जय संविधान’ कहा। बता दें कि सात बार के सांसद के. सुरेश को विपक्षी गठबंधन ने लोकसभा स्पीकर पद चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें