फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: रेलवे ने इन राज्यों के यात्रियों को दी राहत, अक्तूबर तक इन रूटों पर चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें

Sun, 25 Jun 2023 02:14 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एन. अर्जुन, गुवाहाटी,

सार

ट्रेनों के परिचालन के विस्तार से प्रतीक्षासूची वाले यात्रियों को लाभ होगा। इन ट्रेनों के ठहराव और समय-सारिणी का विवरण आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मियों में रेल यात्रियों की हो रही अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों की अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया है। विशेष ट्रेनों के मौजूदा संचालन, समय-सारिणी, ठहराव और संयोजन को अक्टूबर 2023 तक बढ़ाया जा रहा है। 
विज्ञापन


पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि रेलवे ने ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की अवधि का बढ़ाने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 05616 (गुवाहाटी- उदयपुर सिटी) अब 2 जुलाई से 29 अक्टूबर 2023 तक प्रत्येक रविवार को 18 फेरों में चलाई जाएगी। वापसी में, उदयपुर सिटी- गुवाहाटी स्पेशल अब 5 जुलाई से 1 नवंबर 2023 तक प्रत्येक बुधवार को 18 फेरों में चलाई जाएगी। इसी तरह, कटिहार- रांची स्पेशल (ट्रेन संख्या 05762) अब 6 जुलाई से 26 अक्टूबर 2023 तक प्रत्येक गुरुवार को 17 फेरों में चलेगी। वापसी में रांची- कटिहार स्पेशल (05761) अब 7 जुलाई से 27 अक्टूबर 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को 17 फेरों में चलेगी। 

कटिहार- अमृतसर स्पेशल (05734) अब 8 जुलाई से 28 अक्टूबर 2023 तक प्रत्येक शनिवार को 17 फेरों में चलेगी। वापसी दिशा में अमृतसर- कटिहार स्पेशल अब 10 जुलाई से 30 अक्टूबर 2023 तक प्रत्येक सोमवार को 17 फेरों में चलाई जाएगी। वहीं, गुवाहाटी- कोलकाता स्पेशल (02518) अब 15 जुलाई से 28 अक्टूबर 2023 तक प्रत्येक शनिवार को 16 फेरों में चलेगी। वापसी में कोलकाता- गुवाहाटी स्पेशल (02517) अब 13 जुलाई से 26 अक्टूबर 2023 तक प्रत्येक गुरुवार को 16 फेरों में चलेगी। 
विज्ञापन


अगरतला- कोलकाता स्पेशल (02502) अब 12 जुलाई से 25 अक्टूबर, 2023 तक प्रत्येक बुधवार को 16 फेरों में चलेगी। वापसी में कोलकाता- अगरतला स्पेशल (02501) अब 16 जुलाई से 29 अक्टूबर 2023 तक प्रत्येक रविवार को 16 फेरों में चलेगी। सिलचर- कोलकाता स्पेशल (05639) अब 20 जुलाई से 26 अक्टूबर 2023 तक प्रत्येक गुरुवार को 15 फेरों में चलेगी। वापसी दिशा में कोलकाता- सिलचर स्पेशल (05640) अब 21 जुलाई से 27 अक्टूबर 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को 15 फेरों में चलेगी।

इसके अलावा,  रानी कमलापति- अगरतला स्पेशल (01665) 28 सितंबर 2023 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी और वापसी दिशा में अगरतला- रानी कमलापति स्पेशल की विस्तारित सेवा 1 अक्टूबर 2023 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।
सब्यसाची ने बताया कि इन ट्रेन सेवाओं के विस्तार से उक्त मार्ग की अन्य ट्रेनों के प्रतीक्षासूची वाले यात्रियों को लाभ होगा। इन ट्रेनों के ठहराव और समय-सारिणी का विवरण आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले विवरण पर ध्यान दें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें