फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा पानी के इस्तेमाल पर पूर्वोत्तर के छात्र से मारपीट, चटवाए जूते

Tue, 14 Mar 2017 03:24 PM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
पूर्वोत्तर के छात्रों के खिलाफ हो रहे दुर्व्यवहार की कड़ी में सभ्य कहे जाने वाले शहर बंगलूरू का नाम भी जुड़ गया। यहां अरुणाचल के एक छात्र से मकान मालिक ने कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया और उसे जूते चाटने पर मजबूर कर दिया। छात्र की खता सिर्फ इतनी थी कि उसने ज्यादा पानी इस्तेमाल कर लिया था। 
विज्ञापन


मामला सामने आने के बाद देशभर की राजनीति में हड़कंप मच गया। कर्नाटक सीएम ने इस पर खेद जताते हुए पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए जिसके बाद आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में केंद्रीय गृहराज्यमत्री किरिण रिजिजू ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं दुखदायी हैं। 

जानकारी के अनुसार मामला छह मार्च का है। अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले 22 साल के हिगियो तामा से उसके मकान मालिक हेमंत कुमार ने मारपीट की। छात्र के अनुसार मकान मालिक ज्यादा पानी इस्तेमाल करने से भड़का हुआ था उसने मारपीट के बाद उसे जूते चाटने पर भी मजबूर किया। 
विज्ञापन


बिल्डिंग में रहने वाले अन्य लोगों ने बताया कि छात्र हिगियो ने अत्याधिक इस्तेमाल के कारण पानी की कमी की शिकायत की थी। हिगियो ने बताया कि घटना के वक्त मकान मालिक शराब के नशे में था। वह कमरे के अंदर आया और बिना कुछ बताए उसे पीटना शुरू कर दिया। उसने मुझे अपना जूता चाटने पर भी मजबूर किया। वह मुझे पुलिस में देने की धमकी भी दे रहा था, वह तब तक मुझे पीटता रहा जब तक मैं लहूलुहान नहीं हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन

कर्नाटक के सीएम और रिजिजू ने जताया दुख

- फोटो : twitter
वहीं मामला सामने आने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने उसके खिलाफ मारपीट करने, धमकी देने और आपराधिक कृत्य करने की धाराएं दर्ज कराई गई हैं।

बंगलूरू की एक नार्थ ईस्ट कम्यूनिटी ने इस हमले को नस्लभेदी हमला बताया है। कम्यूनिटी के सदस्यों ने पुलिस से नस्लभेदी वारदात के तरह घटना में कार्रवाई करने की मांग की है। दूसरी ओर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त हेमंत निबंलकर ने बताया कि हमने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है। 

वहीं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरिण रिजिजू ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि, मेरा ऑफिस इस मामले को देख रहा है, जब हम विदेशों में भारतीयों पर हो रहे हमलों की घटनाओं को देख रहे हैं तब देश में इस तरह की घटना वाकई दुखद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें