फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी प्रतिमा का अनावरण: रक्षामंत्री राजनाथ बोले- लक्षद्वीप के मुस्लिमों की राष्ट्रभक्ति पर कोई शंका नहीं कर सकता

Sat, 02 Oct 2021 09:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, कवरत्ती

सार

गांधी जयंती के मौके पर लक्षद्वीप में राष्ट्रपिता की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस केंद्र शासित प्रदेश की बहुसंख्य आबादी मुस्लिम है।

 
विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लक्षद्वीप में शनिवार को कहा कि दुनिया में कोई भी इस द्वीप समूह के मुस्लिमों की राष्ट्रभक्ति पर सवाल नहीं उठा सकता है और न ही शंका कर सकता है। यहां तक की इस द्वीप समूह के रहवासियों ने भारत विरोधी ताकतों को यहां संकट खड़ा करने और देश के खिलाफ उन्हें भड़काने के प्रयासों को भी विफल कर दिया।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के अनावरण के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कवरत्ती में केएलआई सबमरीन आप्टिकल फाइबर कैबल लैडिंग स्टेशन की आधारशिला भी रखी। इस मौके पर लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद थे।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें