नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने गुरुवार को प्रेस रिलीज जारी कर अपने सभी बच्चों की सलामती, सुरक्षा और भलाई के लिए भारत और पाकिस्तान की सरकारों से सैनिक झड़पों पर अंकुश लगाने की अपील की है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से अपील की है कि आप दोनों सरकारें मिलकर और बातचीत कर आतंकवाद को खत्म करें और युद्ध के रास्ते पर न जा कर शांति का मार्ग अपनाएं।
उन्होंने दोनों राष्ट्रों के धार्मिक नेताओं, धर्म गुरुओं, मीडिया और युवाओं से शांति बहाल करने में सरकार का सहयोग करने की भी अपील की। सत्यार्थी ने कहा कि दुनिया के किसी भी हिस्से में आतंकवाद मानवता के लिए खतरा है और हमारे बच्चों को शांति के माहौल में पलने-बढ़ने का अधिकार है।